Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2011

मुनाफे का गणतंत्र

आज़ादी के बाद हुई 7 वी जनगणना में भारत की आबादी तक़रीबन 121  करोड़ हैं जिसमे पुरुष 62 करोड़ 37 लाख व महिलाएं 58  करोड़ 64 के करीब हैं व 74 .04 फीसदी साक्षरता हैं दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी हमारे देश की हैं ये 121 करोड़ का आंकड़ा कई मायनो में महत्वपूर्ण हैं … मसलन दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाज़ार , सबसे बड़ी युवा आबादी ,  विभिन्न बोली - धर्म के लोग आदि …. आदि | और क्रिकेट में जीत भी इसी बाज़ार का हिस्सा हैं क्यों की 121  करोड़ के बाज़ार में कोल्ड ड्रिंक तभी बिकेगी जब उस पर धोनी का फोटो होगा ऐसे में 2 करोड़ की आबादी वाले श्रीलंका का जितना किसी के लिए भी फायदेमंद नही होता | इतनी बड़ी आबादी का प्रतिनिधित्व कॉर्पोरेट सरकार के हाथ में हैं | वर्तमान में जो उथल पुथल चल रही हैं वो यकायक नही हैं .........जनता तक जो जानकारी पहुचती हैं उसका माध्यम मिडिया हैं , देश में कई घोटाले जेसे एस बेन्ड , 2G स्केम , कॉमनवेल्थ घोटाला , मनरेगा , या फिर PDS सिस्टम में अनियमितता के मामले सामने आये हैं इनमे से एस बेन्ड को छोड़ कर किसी को रोकने में न तो मिडिया कारगर साबित हुआ हैं और न ही विपक्ष .......... | गठब