Skip to main content

वाट ऍन आईडिया सर जी

“Only first class business and that in first class way......” David Ogilvy की ये लाइने विज्ञापन जगत की रीढ़ की हड्डी मानी जाती हैं, David Ogilvy ने विज्ञापन जगत को नायब नुस्खे दिए हैं 1948 में उन्होंने अपनी फार्म की शुरुआत की,जो बाद में Ogilvy & Mather के नाम से जानी गई ,,,,,,और जिस समय काम शुरू किया उनका एक भी ग्राहक नही था लेकिन ग्राहक की नब्ज पकड़ने में माहिर थे और कुछ ही वर्षो में उनकी कंपनी दुनिया की आठ बड़ी विज्ञापन जगत की कंपनी में से एक बनी और कई नामी ब्रांड्स को उन्होनी नई पहचान दी जिनमे Rolls-Royce ,American Express, Sears, Ford, Shell, Barbie, Pond's, Dove शामिल है ,और जुलाई 1999 को फ्रांस में उनका निधन हुआ विज्ञापन और ग्राहक के बीच रिश्ता कायम रखने के बारे में उनका कहना था की "ग्राहक का ध्यान खीचने के लिए आपका आईडिया बड़ा होना चाहिए जो उसे कंपनी का उत्पाद खरीदने को आकर्षित करे, अन्यथ आपका विज्ञापन उस पानी के जहाज के समान हैं जो अँधेरे में गुज़र जाता हैं .........." Dove के विज्ञापन की लाइन “Darling I’m having extraordinary experience …..” इसका उदहारण हैं

किसी भी उत्पाद का विज्ञापन, उपभोगता की मानसिकता पर अल्प कालीन और दीर्घ कालीन प्रभाव छोड़ता हैं , उदाहरण के तोर पर लाइफ बॉय की पंच-लाइन "तंदुरस्ती की हफाज़त करता हैं लाइफ बॉय....", निरमा वाशिंग पाउडर की "दूध सी सफेदी ,निरमा सी आये ........" आदि उपभोगता की सोच को विज्ञापन के ज़रिये उसी तक वापस पहुचने की कला थी, जो किसी उत्पाद और ग्राहक के बीच की अटूट कड़ी हैं एक अच्छे और अमिट छाप के विज्ञापन में वो सभी खूबियाँ होती हैं जो समाज की परम्परा को अपनाते हैं, और उपभोगता के हितो की भी रक्षा करता हैं, भारत सरकार का उपभोगता मामलो का मंत्रालय जिन हितो का ज़िक्र करता हैं वो हैं.... सुरक्षा , सुचना का चयन, सुनवाई ,सुधार या हर्जाने की गुंजाइश और शिक्षित करना प्रमुख हैं

आज के अधिकांश विज्ञापन इन हितो की अनदेखी कर अपने उत्पाद की छवि ग्राहक तक पहुचाते हैं, लेकिन ग्राहक के दिमाग में उस उत्पाद के उपभोग की प्रवति को जीवित करने में कामयाब नही हो पाते ………..कोई कम कपडे में समुद्र से निकलती लड़की और ठीक उसके बाद सीमेंट की मजबूती को उस लड़की से जोड़ना न तो ब्रांड को मजबूती देता हैं न ही विश्वनीयता पैदा करता हैं,.... सिर्फ प्रोडक्ट की अल्प कालीन छवि उपभोगता के दिमाग में छपती हैं कोका कोला ने भारत में अनेक मुश्किलों का सामना किया, चाहे राजनेतिक कारण ही हो ......लेकिन उसी कम्पनी ने आम बोलचाल के ठंडा शब्द को अपने से जोड़ा तो इसका ज़बरदस्त फायदा हुआ चुकी अधिकाश लोग कोल्ड ड्रिंक को ठन्डे के नाम से बालते थे और "ठंडा मतलब..........कोका कोला " इजात किया कुछ विज्ञापन गुणों से भरपूर होते हैं…… चुकी 10 से 20 सेकंड या 10 वाई 10 सेमी के कॉलम में सम्पूर्ण जानकारी व छाप छोडनी होती हैं इसलिए जितना भी क्रिएटिव विज्ञापन होगा उसका आईडिया इजात करने वाला शख्श ग्राहक के निजी विचारो से परिचित होता हैं , प्रसून जोशी इसका उदाहरण हैं
आदित्य बिरला के आईडिया का विज्ञापन ,भाषा की बंदिश को तोड़ता हैं....साथ में जिस तरह से देश के कुछ हिस्से भाषाई मतभेद पर उलझे हुआ हैं उन्हें भी एक अच्छा सन्देश देता हैं
इसे बनाने वाली एजेंसी लोव लिंटास के अध्यक्ष आर बालाकृष्णन का कहना हैं… " क्योंकि इस समस्या का सामना आज ज्यादातर देश कर रहे है और इस विज्ञापन की शूटिंग देश के विभिन हिस्सों में की गयी, यानि विभिन प्रान्तों के द्रश्य देखने को मिलते हैं … इस तरह से एक नया आईडिया इजात होता हैं जो भाषा की बंदिश को तोड़ता हैं …”
वर्तमान की बात की जाये तो कुछ विज्ञापन सचमुच में ही शिक्षा ,सामाजिक सन्देश से भरपूर हैं जेसे महिंद्रा का नया टू- व्हीलर का विज्ञापन जिसमे आमिर खान ने अपने अनुरूप ही विज्ञापन को परोसा हैं ...आखिर में ये कहना की इस विज्ञापन में किये हर स्टंट को आप घर पर ही कर सकते है ,ग्राहक के दिमाग में उत्पाद के प्रति भरोषा पैदा करता हैं, …….पियर्स के विज्ञापन में माँ अपनी बच्ची को खेल खेल में मासूमियत के साथ इतिहास समझाती हैं की, अकबर का पिता कौन था ...
वास्तव में विज्ञापन कम समय में अच्छा सन्देश देता है बशर्ते उसे उस उद्देश के साथ बनाया गया हो , उसमे वास्विकता होनी चाहिए न की उसमे शर्ते लागु लिखना , या छोटे अक्षरों में चेतावनी लिखना ,ये सब उपभोगता को गुमराह करता हैं जो सरासर अपराध हैं जेसे कोई प्रोडक्ट दावा करता हैं की इसके इस्तेमाल से बच्चे की लम्बाई बढती है, जबकि इसी विज्ञापन के निचे लिखी छोटी लाइनों पर किसी का ध्यान जाता ही नही और यही कम्पनी चाहती है…. यानि वो कानून की मार से भी बच जाती है ,…..या उपरोक्त दूध का इस्तेमाल बच्चो के लिए ज्यादा फायदेमंद हैं जबकि कानूनन अगर कोई उत्पाद स्तनपान पर प्रहार करता हैं तो इसे माँ के अधिकारों के हनन मन जाता हैं ......आज के अधिकारों को अनदेखा क्यों न करना पड़े ....
सरकार का उपभोगता मामलो का विभाग ग्राहकों को जागरूक करने का कम करता है अगर इसके साथ अगर सुचना व प्रसारण मंत्रालय अगर बेलगाम व भ्रमित करने वाले विज्ञापनों पर लगाम लगाये तो लोग लुटने से बच सकते हैं चुकी ज़्यादातर लोगो में जागरूकता की कमी हैं इनमे पढ़े लिखे लोग भी शामिल हैं चूँकि एक जागरूक इन्सान पढा-लिखा होता हैं पर ज़रूरी नही की हर पढा-लिखा इन्सान जागरूक हो किसी भी ब्रांड पर आँख मूंद कर विश्वास करना सही नही हैं

Comments

नवीन said…
उम्दा लेख
आपका हिंदी ब्लॉग्गिंग में स्वागत है !!

Popular posts from this blog

सावधान............. नई विचारधारा में आपका स्वागत हैं !!!!!!

मेरा देश बदल रहा हैं या यू कहे कि मई 2014 से कुछ समय पहले से ही बदलना शुरु हो चुका था। और ये बदलाव विचारधारा में आया हैं, एक ऐसी विचारधारा जिसको पश्चिमी देशों ने दशको पहले छोड़ दिया था जिसे हम अपनाने जा रहे हैं। बचपन में स्कूल में जब कोई आगे की बैंच का स्टुडेन्ट टीचर से सवाल करता था तो पिछली बैंच के बच्चे उसे पढ़ाकू का तगमा दे देते थे पर आज सरकार के साथ ऐसा नहीं हैं...... सरकार से विपरीत सवाल जो सरकार की विचारधारा से मेल नही खाता तो सवाल करने वाले को देशविरोधी, मुस्लिम हितेषी या हाशिये पर खड़ी पार्टी का कार्यकर्ता बना दिया जाता हैं। आखिर ये विचारधार कैसे पनप रही हैं खासकर इस दौर में जब हम भारत को एक तरफ सिलिकन वैली का टेलेंट, स्पेस मिशन में अग्रणी देश के रुप में देखते हैं। 1 वर्तमान परिपेक्ष ( Current Relative) किसी एक व्यक्ति को समोहित करना बहुत मुश्किल हैं पर यही प्रयोग जब भीड़ के साथ किया जाए तो परिणाम उत्साहवर्धनक रुप से सामने आते हैं। हर व्यक्ति किसी ना किसी सख्स की बातों को सच मान लेता हैं जैसे खिलाड़ी, फिल्म स्टार, अर्थशास्त्री, विदेशी नेता आदि आदि। जब इस तरह की शख्सिय...

बे-लगाम होता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ

29 जुन को प्रधानमंत्री की प्रिंट मिडिया के चुनिंदा सम्पादकों के साथ हुई बैठक में डॉ मनमोहन सिंह ने एक नए विषय पर चिंता व्यक्त की, कि देश मे मीडिया (कुछ को छोड़कर) कार्यपालिका और न्यायपालिका की भूमिका निभाने लगा हैं जो किसी भी लोकतांत्रिक देश के लिए ठीक नहीं हैं। अगले दिन दिल्ली से छपने वाले कुछ समाचार पत्रों ने प्रधानमंत्री के इस ब्यान को हेडलाइन के साथ प्रकाशित किया, जबकि इका दुका समाचार चैनल ने इस ख़बर को अपनी हैडलाइन के लायक समझा। आम बोलचाल की भाषा में कहें तो ये बात ख़बर के लायक थी ही नहीं। मीडिया भी समाज का अंग हैं यानी जिस तरह समाज में विभिन्न विचारधारा के लोग होते है ठीक उसी तर्ज़ पर मीडिया हाउस हैं। का़यदे से मीडिया स्वतंत्र तंत्र हैं यानी सरकार की तरह , जो सवेंधानिक ढांचे पर काम करती हैं और किसी वर्ग विशेष से पक्षपात नहीं कर सकती और सरकार के प्रहरी के रुप में विपक्ष हैं । जबकि मीडिया इन सबका माध्यम हैं जो हर किसी के विचार, जनभावनाओ आदि के लिए स्वतंत्र मंच हैं। धीरे धीरे ये मंच प्रायोजित होने लगा हैं और जो लोग इस मंच के प्रायोजक हैं उनकी भाषा हैं सिर्फ़ मुनाफा। और इसी मुनाफ...

Time To Big-Switch

“ Mr. and Mrs. Chauhan is professionally farmer & have their own apple farm near Shimla. Their single son Nitin is modern youth, which is full of modern thoughts, that is to say parents & Nitin both are on 180 degree at their Brooding. Where, father wants to push their ancestral business that the same Nitin don’t agree with father and he want to chose new line, Nitin Chauhan is a tattoo artist who has a successful business in Chandigarh . Latter, The Gulatis are sent in as replacement parents …………” that isn’t a film script, yes this is true story of UTV BINDAAS program Big Switch -2. The program which is based on family and admirable initiative for decries generation gap. In India , beginning of 90 decade, the TV revolution has begun and changes everything, several entertainments, news channels came in front of audiences. From this, the profit also grows like a Bamboos tree. Changing is law of nature……..this motto has been copied by TV industries and to entertainment, for en...